क्या होती है फ्रंट रनिंग, क्यों गैरकानूनी है इससे बाजार में कमाई|

 क्या होता है F𝐫𝐨𝐧𝐭-𝐑𝐮𝐧𝐧𝐢𝐧𝐠 ?

CNBC के एक न्यूज एंकर हेमंत घई को सेबी ने 2021 में 𝐅𝐫𝐨𝐧𝐭-𝐑𝐮𝐧𝐧𝐢𝐧𝐠 के आरोप में स्टॉक मार्केट से बैन कर दिया। 



हेमंत घई रोज सुबह 7 बजे के अपने शो में स्टॉक्स खरीदने-बेचने कि सलाह देते थे। बड़े संख्या में उनके फॉलोअर्स थे, सो उनके सलाह अनुसार देश भर के इनवेस्टर्स द्वारा उन स्टॉक्स पे ट्रेडिंग की जाती था। हेमंत भाई इसी भरोसे का फायदा उठाते थे। वो एक दिन पहले ही उन स्टॉक्स पे पोजीशन ले लेते थे। मतलब कि जिस स्टॉक्स को वो खरीदने की सलाह देने वाले होते थे अपने शो में अगले दिन, उन्हें वो एक दिन पहले ही खरीद कर बैठे होते थे। उन्हें पता था कि जैसे ही वो स्टॉक रेकमेंड करेंगे, देश भर के इनवेस्टर्स द्वारा उनमे पैसा लगाया जाएगा जिससे उन स्टॉक्स का भाव बढ़ेगा जिससे उनको फायदा होता था। अच्छा मुनाफा कमा वो फिर चुपके से निकल लेते थे। इस पूरे प्रोसेस को "𝐅𝐫𝐨𝐧𝐭-𝐑𝐮𝐧𝐧𝐢𝐧𝐠" कहते है। इंडस्ट्री में इसे 𝐓𝐚𝐢𝐥𝐠𝐚𝐭𝐢𝐧𝐠 भी कहा जाता है।


कुछ लोग इसे 𝐈𝐧𝐬𝐢𝐝𝐞𝐫 𝐓𝐫𝐚𝐝𝐢𝐧𝐠 से कंफ्यूज कर सकते है। पर यह थोड़ा अलग है। 𝐈𝐧𝐬𝐢𝐝𝐞𝐫 𝐓𝐫𝐚𝐝𝐢𝐧𝐠 में व्यक्ती को किसी कंपनी के बारे में कुछ खास पता होता हैं जो आम पब्लिक को नहीं पता होता और इस जानकारी में उस कंपनी के स्टॉक की कीमतों को प्रभावित करने की क्षमता होती है।


ये दोनों ही गैर कानूनी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.